• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
इंदिरा मार्केट में चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर गरमाया माहौल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मई 2025,  03:54 PM IST
  • 2003
इंदिरा मार्केट में चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर गरमाया माहौल कार्रवाई के दौरान माहौल काफी गरम रहा। व्यापारियों के एक वर्ग ने इसका विरोध करते हुए निगम अधिकारियों से बहस की, जबकि दूसरी ओर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की गैरमौजूदगी ने आम नागरिकों को नाराज कर दिया

इंदिरा मार्केट में चला निगम का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर गरमाया माहौल

 

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की टीम ने शुक्रवार सुबह इंदिरा मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शुरू की गई। निगम की टीम दलबल के साथ सुबह से ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Image after paragraph

कार्रवाई के दौरान माहौल काफी गरम रहा। व्यापारियों के एक वर्ग ने इसका विरोध करते हुए निगम अधिकारियों से बहस की, जबकि दूसरी ओर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की गैरमौजूदगी ने आम नागरिकों को नाराज कर दिया। Image after paragraph

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की नियत पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशासन वास्तव में अतिक्रमण हटाना चाहता तो पूरी तैयारी के साथ उतरता। लेकिन मौके पर ना तो पर्याप्त पुलिस बल दिखा और ना ही कोई वरिष्ठ अधिकारी। इससे यह संदेश जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।

दुर्ग शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या यह अतिक्रमण हटाओ अभियान वाकई गंभीर है या सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है? लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन की मंशा साफ होती तो कार्रवाई सख्ती और जिम्मेदारी के साथ की जाती। Image after paragraph

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter