• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
अनिल कपूर की मां निर्मल का हुआ निधन, गम में डूबा परिवार, श्मशान पहुंचा पार्थिव शरीर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मई 2025,  10:50 PM IST
  • 1412
अनिल कपूर की मां निर्मल का हुआ निधन, गम में डूबा परिवार, श्मशान पहुंचा पार्थिव शरीर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है. 2 मई 2025 को निर्मल ने अपनी आखिरी सांस ली. 90 साल की निर्मल कपूरउम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थीं. उनके जाने से कपूर परिवार में शोक पसर गया है. निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था.

अनिल कपूर के घर लगा सेलेब्स का तांता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की मां निर्मल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पिछले एक हफ्ते से एडमिट थीं और फिर ज्यादा तबियत खराब होने की वजह से उनका 2 मई की शाम 5:45 बजे निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी भागते-भागते उन्हें आखिरी बार देखने पहुंचें। वहीं एक वीडियो सामने आया है, जहां जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया को अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया जा सकता है। वहीं एक दूसरी क्लिप में बोनी कपूर, उनकी बेटी अंशुला कपूर और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में पूरे कपूर परिवार ने उनका जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया था। इस मौके पर परिवार ने एक साथ फोटो भी शेयर की थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter