• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार को दी श्रद्धांजलि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मई 2025,  08:29 PM IST
  • 209
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
दुर्ग। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन (दुर्ग) स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व.मोहन लाल कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. मोहन लाल कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन लाल कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Image after paragraph


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद  विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, कमिश्नर  सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ  बजरंग दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व विभिन्न आयोग के अध्यक्ष उपस्थित रहें।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter