• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
मुख्यमंत्री पहुंचे उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के केला और पपीता के हरियाले खेत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मई 2025,  09:31 PM IST
  • 854
मुख्यमंत्री पहुंचे उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के केला और पपीता के हरियाले खेत

केला और पपीता की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा, 15-20 लोगों को अपने खेत में दे रहे रोजगार भी
-मुख्यमंत्री ने की कृषक श्री साहू की सराहना, कहा- सभी किसान के लिए हैं प्रेरणा
-धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर
। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर आये। इस दौरान वे सहसपुर ग्राम के उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के केला और पपीता के हरियाले खेत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वे पिछले 9 साल से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे वे लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेत में रोजगार भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कृषक श्री साहू की सराहना करते हए कहा कि उनकी खेती सभी किसानों के लिए प्रेरणादायी है। 

Image after paragraph

मुख्यमंत्री श्री साय को कृषक श्री साहू ने अपने खेत के ताजे केला और पपीता भेंट किये। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि वे 5 एकड़ में केला और साढ़े तीन एकड़ में पपीता की खेती कर रहे हैं। जिससे वे केले से प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये व पपीता से 1 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं। 
मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि केला और पपीता की खेती  से वे धान के मुकाबले अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर भी किसानों को बढ़ने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ की मिट्टी बहुत उर्वरा है। इस तरह किसान कृषि से और लाभ कमा पाएंगे।

Image after paragraph

 

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter