• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
कोरबा जिले में पदस्थ रहे चार तत्कालीन अधिकारियों को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 मई 2025,  08:51 PM IST
  • 934
कोरबा जिले में पदस्थ रहे चार तत्कालीन अधिकारियों को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाला
कोरबा-रायपुर ।
 राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ( ईओडब्ल्यू ) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में आज 9 मई 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले में पदस्थ रहे चार तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है, जिसमें विस्तृत विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य सामने आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 13 मई 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
गिरफ्तार अधिकारियों में भरोसा राम ठाकुर-तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी, जिला कोरबा भूनेश्वर सिंह राज-तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा राधेश्याम मिर्झा-तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा वीरेंद्र कुमार राठौर-तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड में वित्तीय अनियमितताओं, कदाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है, और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter