• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले मीसाबंदी को भिखारी समझ लिया, बैंक में 10 लाख जमा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 मई 2025,  11:29 PM IST
  • 961
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले मीसाबंदी को भिखारी समझ लिया, बैंक में 10 लाख जमा हैं

इंदौर को भिक्षुक मुक्त करने के लिए 15 अप्रैल को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजे जाने वालों में एक मीसाबंदी भी शामिल है। प्रशासन ने उनको भिक्षुक समझकर यहां पहुंचा दिया। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर बुजुर्ग देवव्रत चौधरी (72) फर्राटेदार अंग्रेजी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता विनोबा भावे के साथ के अपने अनुभव भी सुनाते हैं।

 

दैनिक भास्कर से बातचीत में देवव्रत ने बताया कि उन्होंने मुंबई की बड़ी कंपनियों में काम किया। आज उनके खाते में 10 लाख रुपए जमा है। उनको मीसाबंदी की 30 हजार रुपए महीना पेंशन भी मिलती है। इसके बाद भी राजबाड़ा स्थित मंदिर में भीख मांगने का काम कर रहे थे। उनके एक भाई कर्नल और दूसरे बैंक में अधिकारी रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter