• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग आगमन की संभावना, सुशासन तिहार की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 मई 2025,  11:11 AM IST
  • 953
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग आगमन की संभावना, सुशासन तिहार की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

दुर्ग। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज में दुर्ग जिले का दौरा करने की संभावना जताई जा रही है। उनके दौरे का उद्देश्य जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम की तैयारियों और क्रियान्वयन की समीक्षा करना बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय के आगमन पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे सुशासन तिहार के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति, प्रभाव और जनसरोकार से जुड़े पहलुओं की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम की दिशा और दशा का जायजा लेकर ज़रूरी निर्देश भी दे सकते हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter