• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
आबकारी घोटाला: मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 मई 2025,  08:06 AM IST
  • 1282
आबकारी घोटाला: मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी दुर्ग भिलाई में भी

रायपुर/दुर्ग। आबकारी घोटाले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी और रायपुर के विभिन्न इलाकों में की जा रही है।

 

सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग जिले में हो रही है, जहां आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल और उनके भाई विनय अग्रवाल के निवास स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। दोनों ही स्टील इंडस्ट्री से जुड़े बताए जा रहे हैं। उनके साथ ही दुर्ग जिले में दो राठी,  गुप्ता अन्य करीबी व्यक्तियों के घरों पर भी कार्रवाई चल रही है।

 

अशोक अग्रवाल के निवास पर एसीबी (ACB) की 9 अधिकारियों की टीम मौजूद है। टीम बैंक खातों की जांच कर रही है और स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और ईओडब्ल्यू की टीमें लगातार संबंधित ठिकानों से साक्ष्य जुटा रही हैं।

 

यह छापेमारी राज्य में चल रही सबसे बड़ी और संगठित जांच कार्रवाई में से एक मानी जा रही है, जो आबकारी घोटाले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter