• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
भारत-पाक संघर्ष विराम पर बोले ट्रम्प PM मोदी महान नेता हैं फिर लिया मध्यस्थता का श्रेय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मई 2025,  09:07 AM IST
  • 682
भारत-पाक संघर्ष विराम पर बोले ट्रम्प PM मोदी महान नेता हैं फिर लिया मध्यस्थता का श्रेय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर दावा ठोक दिया। व्हाइट हाउस में बुधवार (21 मई) को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक में ट्रम्प ने कहा-उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा-'मुझे लगता है कि मैंने बिजनेस के जरिए से विवाद सुलझाया है। US राष्ट्रपति ने आगे कहा-हम दोनों देशों से बड़ा व्यापार करने जा रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं।

'मोदी एक महान शख्स हैं'
ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हमले खतरनाक और बदतर होते जा रहे थे। किसी को तो इसे अंजाम पर पहुंचाना था। हमने उनसे बात की। मैंने दोनों देशों से कहा-आप लोग क्या कर रहे हैं? पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ वाकई अच्छे नेता हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं। ट्रम्प की बातें सुनने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा- कॉमन फ्रेंड, मोदी हमारे भी दोस्त हैं। फिर ट्रम्प ने कहा- वह (मोदी) एक महान शख्स हैं।

ऐसे समझिए पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। भारत ने हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने मंगलवार (6 मई) की रात 1.30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter