• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
No HSRP, No Mercy: ₹17,000 Penalty on 22 Vehicles Sparks Panic
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मई 2025,  04:53 AM IST
  • 1143
सख्ती शुरू: HSRP नहीं लगाने पर 22 गाड़ियों पर जुर्माना, कुल ₹17 हजार वसूले

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने के लिए आरटीओ सुबह से शाम तक सड़क पर उतर गए है। जिससे वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान एक ही दिन में आरटीओ ने संभागीय मुख्यालय से रायपुर, दंतेवाड़ा, कोटा, बीजापुर और ओड़ीसा रोड में वाहनों की जांच की, जिसमें 22 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं होने पर 17 हजार रूपए का जुर्माना किया।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर 2019 के पहले के सभी दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों का नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य है। पुराने नंबर प्लेट की जगह अब हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार बस्तर जिले में डेढ़ लाख वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाएगा। विभाग के दफ्तर में वाहन मालिकों के मोबाइल रजिस्ट्रेशन और प्लेट लगाने का काम शुरू हो चुका है। परिवहन विभाग (आरटीओ) से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है

हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा
इसके तहत 2019 के पहले के वाहनों में लगे नंबर प्लेट को बदलकर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। यह प्लेट एल्युमीनियम से बनी होती है, इसमें वाहन की पूरी जानकारी देने वाला क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है। इसमें एक यूनिक लेजर कोड होता है, जिसे हटाना मुश्किल होता है, स्नैप लॉक होता है, जिससे इसे बिना अनुमति के नहीं बदला जा सकता। रेट्रो-ऱिलेक्टिव फिल्म होती है, जिससे कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखता है, इससे वाहन चोरी रुकती है और चोरी होने पर वाहन आसानी से पकड़ा जा सकता है। इससे ट्रैफिक पुलिस को कानून-भंग करने वालों को पहचानने में आसानी होती है, इससे वाहन ट्रैकिंग और निगरानी बेहतर होती है, इससे वाहन पंजीकरण और कानून-पालन में सुधार होता है।

 

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter