• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अवैध शराब पर एक्शन: दीगर राज्यों की महँगी ब्रांड्स की शराब बड़े पैमाने पर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मई 2025,  08:41 PM IST
  • 914
रायपुर में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग का एक्शन जारी है। रविवार को महाराष्ट्र, हिमाचल और छत्तीसगढ़ निर्मित शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग का एक्शन जारी है। रविवार को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ निर्मित शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास बड़ी संख्या में दीगर राज्य की शराब बरामद की गई है।

आबकारी सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम लगातार अवैध शराब को लेकर छापेमार कार्यवाही कर रही है। आबकारी विभाग की कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में बीती रात अलग-अलग जगहों पर कुल 70 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। वहीं 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter