• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सूरजपुर और भी
विराट सॉल्वेंट फैक्ट्री में तोड़फोड़-मारपीट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मई 2025,  08:46 PM IST
  • 1298
विराट सॉल्वेंट फैक्ट्री में हुए तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में अब तक जांच नहीं हुई है। इस वजह से व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। वहीं भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नेवार स्थित विराट सॉल्वेंट फैक्ट्री में हुए तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वजह से व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। इस मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने फैक्ट्री मालिक से मुलाकात कर स्थिति का जायजा ले रहे है

उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों सॉल्वेंट फैक्ट्री में घुसकर 25-30 लोगों ने जबरदस्त हुड़दंगई की। बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए फैक्ट्री में तोड़फोड़ किया और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वे यहीं नहीं रूके बल्कि 27 लाख से ज्यादा पैसे लेकर भाग गए। फैक्ट्री मालिक अमन मित्तल भी डरे हुए हैं। वे चाहते हैं कि, बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने लिया फैक्ट्री का जायजा

वहीं घटना के बाद भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने फैक्ट्री पहुंचकर नुकसान की जांच की और स्थिति का जायजा लिया। भाजपा से पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल और कांग्रेस से अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी सिंह फैक्ट्री पहुंचे और मुआयना किया। दोनों ही पार्टी के लोगों ने जिले में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कई बड़े सवाल खड़ा किया। इधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter