• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
झीरम घाटी पहुंचे प्रदेश भाजपाध्यक्ष: 12वीं बरसी पर शहीद नेताओं को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मई 2025,  08:51 PM IST
  • 283
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, मार्च 2026 तक बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त होगा केंद्रीय गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरभा जनपद पंचायत के झीरम घटनास्थल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 झीरम में माओवादियों द्वारा हमले में तत्कालीन शीर्ष नेतागणों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुई थी। रविवार झीरम धटना स्थल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक देव ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा कि, बस्तर डबल इंजन सरकार की नेतृत्व में धीरे-धीरे नक्सली मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मार्च 2026 तक बस्तर पूरी तरह से नक्सली मुक्त हो इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर में शांति स्थापित हो इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। बस्तर जल्द ही एक समृद्ध सशक्त और आकर्षक बस्तर के रूप में जाना जाएगा।

 

ये रहे उपस्थित
इस दौरान महापौर संजय पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे, दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया, सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव, मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पाणिग्रही आदि उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter