• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
जादू-टोने के शक में ली जान, डंडे से पीटा और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मई 2025,  08:55 PM IST
  • 196
रायपुर के खरोरा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जादू- टोन के शक में इन दोनों भाइयों ने पहले तो महिला से मारपीट की और फिर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी।

खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जादू- टोन के शक में इन दोनों भाइयों ने पहले तो महिला से मारपीट की और फिर पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान पद्मा यादव (पति - जगदीश यादव) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद, खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रेक कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, जादू- टोने के शक की वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी है।

घर में अकेली रहती थी महिला
पुलिस के अनुसार, महिला इस हत्याकांड के समय अकेली थी। घटना स्थल पर मिल रहे सुरागों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

02. जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter