• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बेमेतरा और भी
थाने से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, SP ने रखा था 5 हजार का इनाम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मई 2025,  09:01 PM IST
  • 617
बेमेतरा में फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र यादव को नवागढ़ पुलिस ने देवरी गांव से गिरफ्तार किया गया। SP बेमेतरा ने आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर थाने लाया गया आरोपी, कोर्ट में पेशी से पहले फरार हो गया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई की है, जब खम्हरिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। मगर कोर्ट में पेश करने से पहले ही वह थाने से चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए।

फरार आरोपी पर 5 हज़ार रूपये का इनाम था घोषित
मुखबिर से मिली सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव देवरी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की धरपकड़ में विशेष भूमिका निभाने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने सराहा है। आरोपी देवेंद्र यादव पर SP ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इस सफलता से पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है और आम जनता में यह संदेश गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं 

तत्काल प्रभाव से इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
खम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में आरोपी के फरार हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई थी। जिसमें एसपी रामकृष्ण साहू ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था और उन्हें लाइन अटैच कर दिया था। यह कार्रवाई बीते दिन थाने से एक दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में की गई थी। निलंबित होने वालों में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल रहे। यह सभी पुलिसकर्मी थानखम्हरिया थाना में पदस्थ थे, जहां से आरोपी फरार हो गया था 

पु सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई लापरवाहपु  

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा द्वारा प्रस्तुत प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि, आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण गंभीर प्रकरण का आरोपी देवेन्द्र यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 साल निवासी देवरी थाना चंदनू जिला बेमेतरा फरार हो गया। यह स्थिति संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और संदिग्ध आचरण को दर्शाती है। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि, इस घटना के बाद उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इस मामले में अन्य आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ किया था दुष्कर्म
दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र यादव थाने से फरार हो गया था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। 15 अप्रैल को एक नाबालिक युवती के परिजनों ने थाना खमरिया में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान युवती को नवागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी देवेंद्र यादव के पास पाया गया। युवती ने आरोप लगाया था कि, देवेंद्र ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नवागढ़ से भगाकर ले गया। युवती ने यह भी बताया था कि, देवेंद्र ने अपनी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी छुपाई थी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter