• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
तीन बालकिाओं का हुआ कबड्डी प्रतियोगिता में चयन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 मई 2025,  08:14 PM IST
  • 732
तीन बालकिाओं का हुआ कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

दुर्ग, / छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में संचालित खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहरतराई, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में खेलों इंडिया लघु केन्द्र मर्रा तहसील पाटन जिला दुर्ग के बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया। जिसमें 03 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में कु. जान्हवी नेताम (ग्राम सांतरा), कु. किंजल ठाकुर, एवं कु. दिव्या नेताम ग्राम दरवार मोखली, का नाम शामिल है। तीनों खिलाड़ियों का चयन जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अंजलुस एक्का ने बताया कि बिलासपुर में स्थित इस आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों को न केवल गहन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बाल्कि उन्हें गुणावत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, खेल पारिधान, आवश्यक सामग्री और राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा। यह सुविधा पूर्णतः आवासीय होगी, जिसमें खिलाड़ी एक अनुशासित और समर्पित वातावरण में शिक्षा व खेल दोनों में आगें बढ़ सकें। यह उपलब्धि ग्राम मर्रा, तह. पाटन, जिला दुर्ग के लिए न केवल गर्व की बात है। बल्कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने वाली है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter