• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
उज्जैन में दो महिला कर्मचारियों ने ली रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2024,  05:57 PM IST
  • 243
मध्यप्रदेश के उज्जैन में दो महिला अधिकारियों ने एक साथ रिश्वत लेते ट्रैप हुई। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जब पकड़ा तो एक महिला अफसर सिर पकड़कर रोने लगी। बता दें, महिला अधिकारियों ने GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) नंबर देने के बदले ठेकेदार से 6 हजार रुपए की मांग की थी। मामला गुरुवार वाणिज्य कर विभाग का है। जहां सहायक ग्रेड-3 किरण जोशी और इंस्पेक्टर विजया भीलाला को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। दोनों अफसर 3500 हजार में हुईं राजी लोकायुक्त DSP राजेश पाठक के अनुसार, शहर की महावीर बाग कॉलोनी निवासी दीप सिंह बुनकर ने महिला अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मेरी श्री राधा कॉन्ट्रैक्टर नाम से फर्म है। उज्जैन - बदनावर रोड पर जीआर कंपनी से सीमेंट-गिट्टी का काम ले रखा है। काम पूरा होने पर कंपनी ने GST नंबर लाने को कहा था। मैंने 23 अगस्त को इसके लिए अप्लाई किया था। दोनों महिला अधिकारी नंबर देने के बदले में 6 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थीं। बाद में दोनों 3500 हजार रुपए में GST नंबर देने पर राजी हुईं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter