• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
शहीद राजीव पांडेय के स्मारक का काम अटका, पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया मौन धरना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2025,  08:08 PM IST
  • 1044
शहीद राजीव पांडेय के स्मारक का काम अटका, पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया मौन धरना

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | रायपुर

देश के लिए 29 मई 1987 को अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट राजीव पांडेय की शहादत को आज भी वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे और उनका परिवार हकदार हैं। मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश पर जान निछावर करने वाले इस वीर सपूत के नाम पर रायपुर में स्मारक बनाने की घोषणा तो हुई, लेकिन डेढ़ साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने स्मारक स्थल पर मौन धरना देकर सरकार की उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन किया। जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन पर हुए इस धरने में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए।

परिजनों से मिले नेता, माता-पिता को किया सम्मानित

धरने से पहले कांग्रेस नेताओं ने शहीद के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। शहीद की बुजुर्ग मां शकुंतला पांडेय और पिता कर्नल आर.पी. पांडेय अब भी अपने बेटे की स्मृति में स्मारक बनने का इंतजार कर रहे हैं।

भूमिपूजन के बाद भी रुका स्मारक निर्माण

विकास उपाध्याय ने जानकारी दी कि 11 सितंबर 2023 को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहीद स्मारक का भूमिपूजन शहीद के माता-पिता के हाथों किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद से यह कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को लेकर भाजपा की सोच केवल भाषणों तक सीमित है, जमीन पर काम नहीं होता।

कांग्रेस का सरकार से सवाल – कब बनेगा स्मारक?

धरने के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि शहीद के नाम पर घोषित स्मारक का निर्माण कब शुरू होगा? साथ ही यह भी कहा कि यदि जल्द काम शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

 

राजीव पांडेय की शहादत को सलाम, लेकिन सम्मान का इंतजार अब भी जारी...


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter