• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
चेन्नई से इंदौर मायके आ रही महिला लापता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 मई 2025,  07:53 PM IST
  • 566
चेन्नई से इंदौर मायके आ रही महिला लापता

इंदौर में मायके लौट रही चांदनी नामक महिला के लापता होने से परिवार परेशान हैं। महिला ने बैतूल में परिवार से आखिरी बार बात की थी, लेकिन उसके बाद दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल भी बंद आ गया। परिवार ने पति से संपर्क किया, लेकिन उसने भी चांदनी से बात न होने की बात कही। इस पर शुक्रवार को परिवार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बैतूल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश में जुटी है।

चांदनी 28 मई की सुबह चेन्नई से ट्रेन से इंदौर के लिए निकली थी। 29 मई की सुबह उसने परिवार से बैतूल पहुंचने की सूचना दी और कहा कि दोपहर 2 बजे के करीब ट्रेन इंदौर पहुंचेगी। लेकिन दोपहर 3 बजे तक वह घर नहीं पहुंची और मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इससे परिवार को चिंता हुई और उन्होंने पति नितिन बडोले से संपर्क किया, लेकिन नितिन ने भी चांदनी से बात न होने की जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि चांदनी की शादी दो साल पहले चेन्नई में हुई थी, जहां उसके पति का कारखाना है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैतूल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी जांच में लिए गए हैं ताकि महिला की अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter