• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
CBI का शिकंजा: रायपुर के ऑडिट अधिकारी पर आय से 3.32 करोड़ ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 मई 2025,  09:03 PM IST
  • 1318
CBI का शिकंजा: रायपुर के ऑडिट अधिकारी पर आय से 3.32 करोड़ ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज :

रायपुर के एक वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर मामला दर्ज किया है। अधिकारी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग में पदस्थ था और लंबे समय तक रायपुर के प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय में कार्यरत रहा। 

CBI की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अधिकारी ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 तक के कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों के जरिए 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति उसने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर जुटाई, जिसमें गहने, प्लॉट, लग्जरी गाड़ियां और अन्य कीमती संपत्तियां शामिल हैं।

CBI ने की तीन ठिकानों पर छापेमारी
CBI ने रायपुर स्थित तीन स्थानों पर छापेमारी कर संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए हैं। आरोपी के घर और कार्यालय की भी गहन तलाशी ली गई है। फिलहाल आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह लंबे समय से विभागीय भ्रष्टाचार में सक्रिय था।

ऑडिट के जरिए खुली रिश्वत की राह
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी को ऑडिट विभाग में होने के कारण अन्य विभागों की वित्तीय गड़बड़ियों की गहरी जानकारी होती थी। इन जानकारियों को उजागर न करने के एवज में उसने कथित रूप से कई अफसरों से मोटी रकम वसूली। CBI अब उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की तैयारी में है, जो इस लेन-देन से जुड़े हो सकते हैं।

इस मामले को लेकर CBI ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को प्रशासनिक हलकों में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

 

(ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज)


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter