• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मई 2025,  03:05 PM IST
  • 658
विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समाज को दिया जागरूकता का संदेश

 

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 31 मई 2025:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजऋषि केलाबाड़ी दुर्ग द्वारा विश्व तंबाखू निषेध दिवस के अवसर पर दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जनमानस को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाना रहा।

 

प्रदर्शनी का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक टी. जयपाल, जी.आर.पी. प्रभारी राजेन्द्र सिंह, ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा दीदी, ब्रह्माकुमारी रेणु दीदी, पूर्व ईपीएफ कमिश्नर ऋषि वर्मा तथा पूर्व आदिम जाति कल्याण विभाग कमिश्नर गोकुल साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

इस अवसर पर रागिनी सिदार, मिथुन मंडल (RPF दुर्ग), जी.आर.पी. के घनश्याम साहू, सीताराम सिन्हा, अजय कुमन्या, जी.एस. अग्निहोत्री, कुलवंतीन साहू, महेश ध्रुव, अमरनाथ शर्मा, संतलाल पर्ते, और सीमा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

प्रदर्शनी में तंबाखू और धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के साथ-साथ नशे की आदतों के कारणों और इससे मुक्ति के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था भारत सरकार के साथ मिलकर नशा मुक्त भारत अभियान को गति दे रही है और राजयोग के माध्यम से आंतरिक रूप से सशक्त बनकर व्यसन मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

प्रदर्शनी स्थल पर एक नशा मुक्ति संकल्प पेटी भी रखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशामुक्त रहकर दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में राजू लाल देवांगन, देवाशीष सरकार, दाऊराम साहू, शंभु चंद्राकर, योगेश्वर, मेहुल देवांगन, आर्मिला, रुखमणि बहन, विद्या बहन, गौरी वर्मा, सुमन बहन, सारिका बहन, और ललिता सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

यह चित्र प्रदर्शनी प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रही और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। आयोजन ने समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने में प्रभावी भूमिका निभाई।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter