• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम का नया कारनामा: लोक सेवा केंद्र का ताला टूटा, दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका, प्रशासन में हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जून 2025,  12:02 PM IST
  • 2766
दुर्ग नगर निगम का नया कारनामा: लोक सेवा केंद्र का ताला टूटा, दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका, प्रशासन में हड़कंप

दुर्ग नगर निगम का नया कारनामा: लोक सेवा केंद्र का ताला टूटा, दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका, प्रशासन में हड़कंप

 

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग

दुर्ग नगर निगम में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग निगम के लोक सेवा केंद्र का ताला शनिवार और रविवार की छुट्टी के बावजूद सोमवार सुबह खुला हुआ पाया गया। कर्मचारियों ने जब कार्यालय पहुंचकर दरवाजा खुला देखा तो सभी हैरान रह गए। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है, जिससे नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है।Image after paragraph

 

कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार सुबह जब वे कार्यालय पहुंचे तो ताला खुला मिला और कुछ दस्तावेजों की स्थिति संदिग्ध लगी। पूछताछ करने पर बताया गया कि "दस्तावेजों का आकलन किया जा रहा है", हालांकि इस आकलन की कोई पूर्व सूचना या अनुमति नहीं दी गई थी। इस घटना की लिखित शिकायत अब उच्च अधिकारियों को की जा रही है।

Image after paragraph

गौरतलब है कि हाल ही में लोक सेवा केंद्र की एक आईडी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें आईडी के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया था। इसके बाद निगम आयुक्त द्वारा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रभारी विनीत वर्मा को तत्काल पदमुक्त कर दिया गया था। अब इस नए घटनाक्रम ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।

लोक सेवा केंद्र से जुड़े विवादों के चलते स्वास्थ्य प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों की मानें तो मिश्रा को जल्द ही हटाया जा सकता है।Image after paragraph

 फिलहाल नगर निगम प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और विधि अनुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है जैसा मार्गदर्शन मिलेगा वैसा करवाई किया जाएगा 

धर्मेंद्र मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका निगम दुर्ग

 

– ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter