• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
10 से 27 जून तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जून 2025,  05:01 PM IST
  • 217
10 से 27 जून तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन

दुर्ग/ दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृध्दि करने हेतु दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार जिले के तीनों विकासखण्डों में 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने तथा नवीनीकरण करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण/चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन 10 से 27 जून 2025 तक किया जायेगा। उपसंचालक समाज कल्याण श्री अमित सिंह से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत 10 जून को ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), 12 जून को ग्राम पंचायत नगपुरा एवं 13 जून को ग्राम पंचायत निकुम में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत 18 जून को ग्राम पंचायत रानीतराई, 19 जून को ग्राम पंचायत बटरेल एवं 20 जून को ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत 25 जून को ग्राम पंचायत दारगांव, 26 जून को ग्राम पंचायत लिटिया सेमरिया एवं 27 जून को ग्राम पंचायत मुरमुंदा में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter