• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान: प्रकृति की ओर एक हरित कदम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जून 2025,  01:30 PM IST
  • 1228
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान: प्रकृति की ओर एक हरित कदम

 विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान: प्रकृति की ओर एक हरित कदम 

 

5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि प्रकृति हमारे अस्तित्व के लिए कितनी अनिवार्य है और इसे स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी और समृद्ध धरती सौंपना केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि एक नैतिक उत्तरदायित्व भी है। इस दिन, विश्वभर में लोग पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान खोजते हैं और जागरूकता कार्यक्रमों के ज़रिए आम जन को जोड़ते हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यालय (जल परिसर, दुर्ग) की ओर से एक विशेष पहल की गई है। 5 जून को पौधारोपण अभियान के तहत, आमजन को निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे।

यदि आप अपने निवास, सार्वजनिक स्थल, बगीचे या गार्डन में वृक्षारोपण करना चाहते हैं, तो इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें और एक पौधा अवश्य लें।

? पौधों का वितरण स्थल:

कार्यालय - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जल परिसर, दुर्ग

? समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

 

 उपलब्ध पौधों के प्रकार:

नीम,,आम,पारस पीपल,केशिया स्वामी,बेल,करंज

कटहल

कचनार,रुद्राक्ष,रक्तचंदन

 संपर्क सूत्र:

रविशंकर ढीमर - 94255 55002

हिम्मत पासवान - 96858 41086

कार्यालय - 07882 210197

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी नागरिकों से आव्हान करते हैं कि वे "एक पौधा अपनी माँ के नाम" से अवश्य लगाएं। तो आइये, इस पर्यावरण दिवस पर एक हरित संकल्प लें और प्रकृति के श्रृंगार में अपना योगदान दें।

 

हरित कल के लिए हरियाली आज जरूरी है। ??

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter