• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान : सरोज पाण्डेय के कार्यालय से आमजन को वितरित किए जाएंगे पौधे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जून 2025,  05:52 PM IST
  • 1532
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान : सरोज पाण्डेय के कार्यालय से आमजन को वितरित किए जाएंगे पौधे

दुर्ग, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण हेतु पौधा वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत उनके जल परिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय में 05 जून को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। सुश्री पाण्डेय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए जनता से अपील की है कि वे पर्यावरण की रक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।Image after paragraph

सुश्री पाण्डेय ने कहा कि –

“हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। पेड़ लगाना केवल एक काम नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण का प्रतीक है।”

कार्यक्रम की शुरुआत आज भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधारोपण हेतु पौधा प्राप्त कर की गई।

जो नागरिक अपने घर, गार्डन या सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं, वे जल परिसर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पौधों के प्रकार में नीम, आम, पारस, पीपल, कोशिया स्वामी, बेल, करंज, कटहल, कचनार, रुद्राक्ष एवं रक्तचंदन आदि शामिल हैं।

पौधा प्राप्त करने हेतु संपर्क सूत्र:

? कार्यालय – 0788 2210197

सुश्री सरोज पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधा प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter