• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
गर्मी के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन, 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 जून 2025,  01:30 PM IST
  • 1233
गर्मी के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन, 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

नवा रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में पड़ रही तीव्र गर्मी को ध्यान में रखते हुए शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय स्कूलों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत 16 जून 2025 से स्कूलों की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। लेकिन छात्रों के स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि दिनांक 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक सभी स्कूलों की कक्षाएं प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

यह परिवर्तन प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि 23 जून 2025 से स्कूलों का संचालन पुनः सामान्य समय अनुसार किया जाएगा।

यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा अवर सचिव आर.पी. वर्मा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter