• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जून 2025,  08:53 PM IST
  • 899
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को आएंगी इंदौर, 19 जून को बड़वानी दौरा – तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की वर्चुअल समीक्षा

इंदौर/बड़वानी | 18 जून को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इंदौर दौरे पर आ रही हैं। इसके अगले दिन 19 जून को वे बड़वानी जिले के ग्राम तलेन पहुंचेंगी। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है और जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में इंदौर से संभागायुक्त दीपक सिंह, आईजी अनुराग, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, बड़वानी कलेक्टर, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आवास, परिवहन, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, फायर ब्रिगेड, सतत विद्युत आपूर्ति और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा की गहन समीक्षा की। उन्होंने ग्राम तलेन स्थित कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उधर, इंदौर पुलिस ने मंगलवार शाम को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति के आगमन रूट पर फाइनल रिहर्सल भी किया। रूट पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस अहम दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राष्ट्रपति के स्वागत की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter