• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनंदगांव और भी
मोटरसाइकिल चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 42 गाड़ियाँ बरामद – 16 लाख का खुलासा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जून 2025,  09:06 PM IST
  • 1738
मोटरसाइकिल चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 42 गाड़ियाँ बरामद – 16 लाख का खुलासा

मोहला| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है। 29 मई को औंधी थाना क्षेत्र से एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई जांच अब अंतरराज्यीय गिरोह के खुलासे तक पहुंच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में घूम-घूम कर मोटरसाइकिलों की चोरी करता था। वह हूबहू नकली आरसी बुक खुद प्रिंट कर गाड़ियों को बेच देता था। आरोपी के पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच को और आगे बढ़ा रही थी। इसी क्रम में जब आरोपी को राजनांदगांव जेल से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की सावरगांव पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान पूरे अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

गढ़चिरौली पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 42 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह गिरोह सुनियोजित तरीके से बाइक चोरी कर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के साथ बेचने का कार्य कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी सक्रिय है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter