• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
स्टायपेंड में सालाना वृद्धि लागू करने की मांग:जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जून 2025,  09:13 PM IST
  • 1024
स्टायपेंड में सालाना वृद्धि लागू करने की मांग:जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को एक पत्र लिखकर जूडा के स्टायपेंड में सालाना वृद्धि को लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के साल 2018 को जारी आदेश का हवाला भी दिया है, जिसमें जूनियर डॉक्टरों के मानदेय में हर साल वृद्धि की व्यवस्था की गई थी। इसमें विभाग के प्रति निराशा जाहिर की गई है। जूडा ने कहा है कि विभाग ने खुद आदेश जारी किया और अब उसका पालन नहीं कर रहा है।

यह पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता और महासचिव डॉ. रुद्रिका भाटेले सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित है।

यह पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता और महासचिव डॉ. रुद्रिका भाटेले सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित है।

जूडा को करना पड़ रहा आर्थिक असुविधा का सामना जूडा ने पत्र में लिखा है कि कम स्टायपेंड के कारण जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक और मानसिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि जारी आदेश के अनुसार जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में सालाना वृद्धि को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। बता दें, यह मुद्दा प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों के बीच लंबे समय से चला आ रहा है। वे अपने उचित मानदेय और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter