• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 40 लाख का इनामी नक्सली गजरला रवि ढेर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2025,  10:22 AM IST
  • 2295
छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 40 लाख का इनामी नक्सली गजरला रवि ढेर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमूल्य भारत एव ‘ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल’ के साथ। ? विश्वसनीय समाचार, सबसे पहले आपके पास।

मारेडपल्ली (छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा):
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडपल्ली के जंगलों में बुधवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई। ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच जोरदार गोलीबारी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य गजरला रवि, उसकी पत्नी अरुणा, और एक अन्य वरिष्ठ नक्सली कैडर को मार गिराया गया है।

गजरला रवि पर सरकार की ओर से ₹40 लाख का इनाम घोषित था। वहीं अरुणा, जो कुख्यात नक्सली लीडर चलपति की पत्नी बताई जा रही है, उस पर ₹20 लाख का इनाम था।

पुलिस ने की पुष्टि

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है और जंगल में सर्चिंग की जा रही है।

ग्रेहाउंड्स की बड़ी सफलता

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की स्पेशल फोर्स ग्रेहाउंड्स को इस ऑपरेशन में भारी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सली लीडर लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर थे और क्षेत्र में कई हिंसक वारदातों के मास्टरमाइंड माने जाते थे।

अब भी जारी है मुठभेड़

मारेडपल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा कारणों से आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter