• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
फर्जी दस्तावेज बनाकर रायपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबोचा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2025,  10:56 AM IST
  • 1406
फर्जी दस्तावेज बनाकर रायपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबोचा

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बांग्लादेश के मुंशीगंज से अवैध रूप से भारत में घुसा एक शख्स 16 साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। आरोपी का नाम मो. दिलावर खान बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दिलावर खान 16 साल पहले बॉर्डर पार कर रायपुर पहुंचा था और एक साल के भीतर अपनी पत्नी को भी अवैध तरीके से भारत बुला लिया। यहीं नहीं, उसने फर्जी मार्कशीट तैयार करवाई, जिससे उसने पासपोर्ट सहित कई सरकारी दस्तावेज बनवा लिए।

Image after paragraph

 पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा:
जैसे ही दस्तावेजों की सत्यता की जांच हुई, मामला उजागर हो गया। रायपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मो. दिलावर खान और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

 लोकेशन: रायपुर
 गिरफ्तारी: दिलावर खान समेत परिवार के दो सदस्य
 आरोप: फर्जी दस्तावेज बनवाना, अवैध रूप से भारत में प्रवेश, धोखाधड़ी

 पुलिस अब उनके भारत में ठहरने और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।
 विदेशी अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image after paragraph

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter