• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
हड़ताल से जूझती प्राथमिक शाला लठौरी, शिक्षक ने उठाया झाड़ू-पोंछा, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2025,  11:14 AM IST
  • 774
हड़ताल से जूझती प्राथमिक शाला लठौरी, शिक्षक ने उठाया झाड़ू-पोंछा, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

कोटा, बिलासपुर:
शैक्षणिक सत्र 2025–26 की शुरुआत प्रदेश भर के स्कूलों में जहां बच्चों के स्वागत, रंग-बिरंगे पोस्टरों और नए सपनों के साथ हो रही है, वहीं बिलासपुर जिले के खोंगसरा संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला लठौरी में हालात इसके उलट हैं।

यहां अंशकालीन सफाई कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्कूल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। विद्यालय में केवल 2 शिक्षक कार्यरत हैं और करीब 40 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से कई बच्चे पहली बार स्कूल का अनुभव ले रहे हैं।

शिक्षक ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा

इस विषम परिस्थिति में विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री संतोष बैगा ने खुद झाड़ू और पोंछा हाथ में लेकर कक्षाओं की सफाई शुरू कर दी है। उनका कहना है:

सफाई कर्मी के अभाव में हमें खुद झाड़ू-पोंछा करना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई-लिखाई का समय भी प्रभावित होता है। लेकिन बच्चों को गंदगी में नहीं बैठा सकते।

बच्चों के स्वागत में अव्यवस्था की झलक

जब नए बच्चों के लिए स्कूल को स्वागतयोग्य और प्रेरक माहौल देना चाहिए था, तब शाला गंदगी, अव्यवस्था और कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। इस संक्रमण काल में, जब छोटे बच्चों को सबसे ज़्यादा साफ-सुथरे वातावरण, सुरक्षा और स्नेह की ज़रूरत होती है, ऐसे में यह स्थिति चिंताजनक है।

प्रशासन से समाधान की मांग

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए और बच्चों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter