• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
योग जीवन जीने की कला है-रूपनारायण सिन्हा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2025,  05:32 PM IST
  • 977

 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन इस बार जशपुर में  21को
रायपुर
। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 11 वां आयोजन का मुख्य कार्यक्रम जशपुर जिले में आयोजित किया गया है। वनांचल में योग दिवस का मुख्य आयोजन करने का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से उनके द्वारा किये गये कार्यों की क्षमता बढ़ाना है। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी योग का जीवन में क्या महत्व है इसे रेखांकित करने के लिए ही हर वर्ष योग दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छग योग आयोग की अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने दी।
सिन्हा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि योग जीवन जीने की कला है। स्वस्थ्य शरीर के लिए एवं बीमारियों से सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की महत्ता को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने विश्व में स्थापित किया है। यह योग कला हजारों वर्ष पुरानी है। शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को योग दिवस पर आयोजन करने के निर्देश दिये गये है। इस वर्ष 15 जून से 21 जून के मध्य योग का आयोजन किया गया है। सुबह सात से आठ के मध्य जशपुर सहित समस्त जिला मुख्यालयों में योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter