• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
निशुल्क योग शिविर में समनवित सामूहिक योग का प्रदर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जून 2025,  08:32 PM IST
  • 278
निशुल्क योग शिविर में समनवित सामूहिक योग का प्रदर्शन

शिविर में जनसमुदाय को आहार विहार की जानकारी दी

दुर्ग/ जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में नाना नानी, दादा दादी पार्क में योग संगम थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें डॉ. जया साहू के द्वारा योग गतिविधियों के बारे में बताया गया। डॉ. मनीन्द्रमोहन श्रीवास्तव के द्वारा हरित योग की जानकारी देकर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। डॉ. नम्रता यादव के द्वारा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण किया गया। आज का थीम योग संगम का यही उद्देश्य है कि कॉमन योगा प्रोटोकॉल पर अधारित एक समनवित सामूहिक योग प्रदर्शन सुनिश्चत करना है। इसी थीम के अंतर्गत भिलाई 03 के शिव पब्लिक स्कूल में योग चिकित्सक डॉ. अकांक्षा मिश्रा द्वारा अष्टांग योग पर व्याख्यान दिया एवं डॉ. सरला बांधे द्वारा जीवन शैली मे योग के महत्व को बताया गया। जिले के विभिन्न संस्थाओं में 17 से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर जारी है जिसके अंतर्गत रोजाना हजारों लोग लाभांवित हो रहे है एवं जनसमुदाय को आहार विहार की जानकारी देते हुए अंकुरित चना, गुड़, सत्तु बांटा जा रहा है। इसी क्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग एवं आयुषविंग जिला दुर्ग द्वारा आज योगा अभ्यास के पश्चात् सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter