• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम में फिर मचा बवाल! पार्षद और कर्मचारी आमने-सामने, मारपीट और अभद्रता का दौर, कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 जून 2025,  04:48 PM IST
  • 3668
दुर्ग नगर निगम में फिर मचा बवाल! पार्षद और कर्मचारी आमने-सामने, मारपीट और अभद्रता का दौर, कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी

दुर्ग नगर निगम में फिर मचा बवाल!

पार्षद और कर्मचारी आमने-सामने, मारपीट और अभद्रता का दौर, कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी

दुर्ग। विवादों का गढ़ बनता जा रहा नगर निगम दुर्ग एक बार फिर से बवाल का केंद्र बन गया है। जहां हाल ही में एक पार्षद और जलघर विभाग के इंजीनियर के बीच की तनातनी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि कचहरी वार्ड में बीती रात एक और बड़ा मामला सामने आ गया है।Image after paragraph

सूत्रों के अनुसार, प्लेसमेंट कर्मचारी राहुल साहू के साथ कचहरी वार्ड के पार्षद गुलाब वर्मा ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कथित तौर पर उनके साथ हाथापाई भी की। इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। मामला तूल पकड़ते ही कर्मचारी संघ सामने आया और खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।Image after paragraph

हालांकि, माहौल को बिगड़ते देख वरिष्ठ पार्षदों ने हस्तक्षेप कर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया और समझौते की राह तैयार की। कर्मचारी संघ ने इस बार चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगली बार ऐसी घटना हुई तो "सिर्फ समझौता नहीं होगा, कार्रवाई भी होगी!"

 अनिल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री, कर्मचारी संघ ने कहा

“हमारे कर्मचारी राहुल साहू के साथ हुई मारपीट बेहद निंदनीय है। पार्षद के व्यवहार ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। फिलहाल वरिष्ठ पार्षदों के हस्तक्षेप पर एक बार फिर समझौता कर लिया गया है, लेकिन अब भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं सहेगी कर्मचारी संघ।”

 राजकुमार जैन, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम दुर्ग का बयान

“घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कर्मचारी की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 विशेषज्ञों की राय

नगर निगम के हालात पर नजर डालें तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत झगड़ा नहीं, बल्कि राजनीतिक गुटबाजी, कार्य का अत्यधिक दबाव और वार्ड में परिणाम देने की होड़ का नतीजा है। पार्षदों पर जनता और नेताओं का प्रेशर इतना बढ़ गया है कि वे तनावग्रस्त होकर इस तरह के विवादों में पड़ रहे हैं।

 इतिहास गवाह है

यह पहली बार नहीं है जब दुर्ग नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच ऐसा बवाल हुआ हो। पूर्व में भी प्लेसमेंट सफाईकर्मियों के साथ मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं, जो अंततः "समझौते" की चादर में ढंक दिए गए।

 

  आप जुड़े रहिए ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज के साथ, हम लाएंगे आपके शहर की हर हलचल सबसे पहले और सबसे तेज़।मो. 9993590905


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter