• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नागरिक आपूर्ति निगम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का होगा आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 जून 2025,  08:06 PM IST
  • 365
नागरिक आपूर्ति निगम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का होगा आयोजन

*नियमित योग अभ्यास से होता है बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन - नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष*

रायपुर / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2025 को प्रातः 7:00 बजे नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर सहित नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त जिला कार्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के आव्हान पर आयोजित होने वाले इस आयोजन में निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव स्वयं नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में सम्मिलित होंगे। योग शिविर की सभी तैयारियाँ मुख्यालय और जिला स्तर पर पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे आत्मिक ऊर्जा भी जागृत होती है, जिससे व्यक्ति में इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की स्वाभाविक क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि योग दिवस का आयोजन निगम परिवार के स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter