• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
चरवाहे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अक्टूबर 2024,  08:43 PM IST
  • 52
बकरी चरवाहे की डंडे मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद डंडे को धान फसल में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
धमतरी। माहभर पहले हुए विवाद के बाद उत्पन्न आपसी दुश्मनी के चलते चौकीदार ने बकरी चरवाहे की डंडे मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद डंडे को धान फसल में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार काे जेल भेज दिया है। अर्जुनी पुलिस व सायबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर की सुबह नगर पंचायत आमदी में आमदी से भानपुरी रोड़ बड़े नहरनाली के पास बकरी चरवाहा आत्माराम पटेल 50 वर्ष का शव मिला। मृतक के शरीर में चोट के निशान होने पर स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं मृतक के पीएम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए अर्जुनी पुलिस व सायबर सेल ने हत्यारा तक पहुंचने अपनी जांच शुरू की। शंका के आधार पर आमदी में चौकीदारी का कार्य करने वाले सुकालू चेलक 45 वर्ष निवासी ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ किया, तो आरोपित ने आत्माराम पटेल की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित सुकालू चेलक ने पुलिस को बताया कि एक माह पूर्व मृतक आत्मा राम पटेल के साथ उसका विवाद हुआ था, जिससे वह उससे दुश्मनी रखता था। 30 सितंबर के दिन करीब 1:30 बजे घटना स्थल ग्राम आमदी बड़े नहरनाली पार के पास उसी बात को लेकर मृतक एवं आरोपित के बीच पुन: विवाद हुआ। आरोपित सुकालू तैश में आकर मृतक को अपने पास रखे लकड़ी के डंडा से उनके ऊपर प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया। इसके बाद हत्या करने में प्रयुक्त लकड़ी के डंडा को घटना स्थल के पास धान फसल में फेंक दिया और घटना के समय पहने कपड़ा को अपने कमरे में रखना बताया। विवेचना के दौरान तीन अक्टूबर को पुलिस ने आरोपित से घटना में प्रयुक्त डंडा व कपड़ा तथा 200 ग्राम मिट्टी जब्त कर कार्रवाई किया। आरोपित सुकालूराम चेलक को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter