• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
तलाक से इनकार किया तो महिला से की बेरहमी से मारपीट, मां को भी धक्का देकर गिराया — चंदन नगर, इंदौर से मामला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  07:06 PM IST
  • 1158
पति, देवर और ननंद पर FIR दर्ज, घायल महिला की मां अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, इंदौर

इंदौर। चंदन नगर इलाके में तलाक से इनकार करना एक महिला को भारी पड़ गया, जब उसके पति, देवर और ननंद ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की। यही नहीं, महिला की मां को बीच-बचाव करने पर धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना शनिवार देर रात की है, और रविवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शबनम ने अपने पति अमजद उर्फ गोलू, देवर वहीद शेख, ससुराल पक्ष के सदस्य शाहरुख (पुत्र अजीज खान) और ननंद सन्नो (पत्नी वहीद शेख) के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शबनम ने पुलिस को बताया कि उसका पति अमजद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता और प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर वह 7 मई को मायके चली गई थी। लेकिन शनिवार रात करीब 10 बजे अमजद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शबनम की मां के घर पहुंचा और तलाक देने का दबाव बनाने लगा।

जब शबनम ने तलाक देने से इनकार किया, तो अमजद और अन्य परिजनों ने मिलकर बाल पकड़कर सिर दीवार से मारा और हाथ-पैरों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान शबनम की मां शकीला ने जब बेटी को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है

इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter