• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: खामेनेई ने रूस से मांगा समर्थन, इजराइल ने IRGC ठिकानों पर कहर बरपाया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  09:11 PM IST
  • 153
ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: खामेनेई ने रूस से मांगा समर्थन, इजराइल ने IRGC ठिकानों पर कहर बरपाया ! पुतिन को भेजा गया सीक्रेट लेटर, अमेरिका ने भी फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर गिराया बंकर बस्टर बम !

तेहरान/मॉस्को/यरुशलम। ज्वाला एक्सप्रेस इंटरनेशनल डेस्क
इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात लगातार और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद की गुहार लगाई है। खामेनेई का एक गोपनीय पत्र लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची सोमवार को मॉस्को पहुंचे हैं और पुतिन से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पत्र में ईरान ने रूस से समर्थन की मांग की है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान किस तरह की सैन्य या रणनीतिक मदद चाहता है। सूत्रों की मानें तो तेहरान रूस के मौजूदा समर्थन से संतुष्ट नहीं है, और अधिक प्रत्यक्ष सहयोग चाहता है।

इजराइल का जवाबी हमला: IRGC के ठिकानों पर भारी तबाही

इसी दौरान इजराइली सेना ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सेना के प्रमुख ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। ये हमले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। इजराइल ने दावा किया है कि इन हमलों में सैकड़ों ईरानी सैनिक मारे गए हैं।

हमलों में शामिल टारगेट:

  • एविन जेल

  • IRGC की बासिज फोर्स का हेडक्वार्टर

  • इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर

  • इजराइल डिस्ट्रक्शन क्लॉक के नजदीकी ठिकाने

इसके पहले अमेरिका ने रविवार को ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर बंकर बस्टर बम गिराए थे, जिससे ईरान का परमाणु बुनियादी ढांचा खतरे में आ गया है।

मिडिल ईस्ट में नई जंग की आहट?

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के हसाका प्रांत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे ईरान का हाथ है या किसी और संगठन का, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान अब अमेरिकी ठिकानों को जवाबी निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मिडिल ईस्ट एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ रहा है, जहां ईरान, इजराइल, अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर आ सकते हैं। आने वाले दिन इस टकराव की दिशा तय करेंगे।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter