• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
फिर विमान में तकनीकी खराबी: दिल्ली से जम्मू जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट टेकऑफ के बाद लौटी वापस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  09:16 PM IST
  • 391
12 जून के प्लेन क्रैश के बाद लगातार सामने आ रही उड़ानों में तकनीकी खामियों की घटनाएं, यात्रियों में दहशत

रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, नई दिल्ली

नई दिल्ली। देश में हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद एक और विमान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। सोमवार, 23 जून को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2564 ने जब दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरी, तभी कुछ देर बाद तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते विमान को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में वापस लौटाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IX2564 फ्लाइट दिल्ली (DEL) से जम्मू (IXJ) के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के कुछ समय बाद क्रू मेंबर्स को तकनीकी दिक्कतों का आभास हुआ, जिसके बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली लैंड कराने का निर्णय लिया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया, "तकनीकी कारणों से विमान को दिल्ली वापस लौटाया गया। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है।"

इस घटना के बाद एक बार फिर से उड़ानों की तकनीकी जांच और विमान रखरखाव की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीते कुछ हफ्तों में एयरलाइनों की फ्लाइट्स में तकनीकी खामियों के कई मामले सामने आए हैं, जिससे यात्री डरे हुए हैं।

यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट में किसी अप्रिय स्थिति से पहले ही विमान को सुरक्षित वापस लाने का निर्णय लेना सराहनीय है, लेकिन लगातार हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं।

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter