• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
न्यूजीलैंड में गूंजी बागेश्वर धाम की कथा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने गाया 'जन गण मन'
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  03:59 PM IST
  • 499
धीरेंद्र शास्त्री ने भेंट की पुस्तक, सनातन धर्म की दिव्यता से कराया परिचय

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। ज्वाला एक्सप्रेस इंटरनेशनल डेस्क, ऑकलैंड
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय अपने विदेश दौरे पर हैं और सनातन संस्कृति की अलख विदेशों में जगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और फिजी में हनुमंत कथा के बाद अब वे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में कथा कर रहे हैं। इस दिव्य कथा में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

सबसे खास बात यह रही कि इस अवसर पर न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन स्वयं कथा में पहुंचे, और वहां उपस्थित भारतीय समुदाय के साथ भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया। यह दृश्य बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा।

धीरेंद्र शास्त्री ने डेविड ब्रीन को अपनी पुस्तक भेंट की और सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, हनुमान जी की भक्ति और अध्यात्म के संदेशों से उन्हें अवगत कराया। डेविड ब्रीन ने भारतीय समुदाय की एकता और संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कथा के आयोजन की सराहना की।

इस पूरे आयोजन को लेकर न्यूजीलैंड में बसे भारतीयों में उत्साह और आस्था का माहौल है। कथा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं, और आयोजन को लेकर स्थानीय मीडिया और जनमानस में भी विशेष रुचि देखने को मिल रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter