• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
राजनांदगांव में म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार — लाखों की साइबर ठगी में मदद का आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  09:42 PM IST
  • 792
बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

राजनांदगांव। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, राजनांदगांव
बसंतपुर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े बड़े साइबर फ्रॉड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ईमेल सूचना के आधार पर की गई। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 7,77,599 रुपए की साइबर धोखाधड़ी में बैंक खातों के माध्यम से मदद की थी।

पुलिस ने सबसे पहले तुमड़ीबोड निवासी 25 वर्षीय तौहिद खान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर डोंगरगांव निवासी 37 वर्षीय दिगंत अवस्थी उर्फ लाला को 23 जून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी म्यूल अकाउंट मुहैया कराते थे।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, मेनका साहू और अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

पुलिस अब तीसरे आरोपी लोकेंद्र बंजारे की तलाश कर रही है, जो इस साइबर रैकेट से जुड़ा हुआ है और फरार है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter