• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
कांकेर और भी
राशन दुकानों में नई मशीने धीमी खाद्यान्न वितरण कार्य प्रभावित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  09:49 PM IST
  • 405
राशन दुकानों में नई मशीने धीमी खाद्यान्न वितरण कार्य प्रभावित

भानुप्रतापपुर राशन दुकानों में दी गई नई ई-पॉस मशीन की धीमा गति से चलने हितग्राहियों और विक्रेता दोनों परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में तीन माह का चावल एक साथ दिए जाने से हितग्राही को 6 बार ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है। इससे 15 से 20 मिनट तक एक हितग्राही को अंगूठा लगाने में समय लगता है कई बार सर्वर डाउन रहने परेशानी और बढ़ जाती है।

सेल्समैन सुरेश भंडारी 510 हितग्राही है। प्रति माह 20 तारीख तक राशन दुकानों में लगभग 90 प्रतिशत राशन वितरण हो जाता था। इस माह पुराने मशीन और नए ई-पॉस मशीन से परेशानी बढ़ गई है। हितग्राहियों को राशन दुकान का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक हितग्राही को राशन देने में लग रहा है 15 से 20 मिनट लग रहा है, सर्वर डाउन होने पर दिक्कत हो रही है। भानबेड़ा के हितग्राही समारी गावड़े, सानोतिन कुंजाम, सविता सोरी ने बताया प्रति माह राशन जल्दी मिल जाता था। इस माह में 3 माह का राशन एक साथ दे रहे हैं। शुरू में मोबाइल ओटीपी मांगते थे, जिससे परेशान हो गए। अब नया मशीन आया है। इसमें 6 बार अंगूठा लगाना पड़ता है, इससे परेशान है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter