• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
10 नक्सलियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जून 2025,  09:53 PM IST
  • 636
10 नक्सलियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज

कांकेर आमाटोला व कलपर के बीच 20 जून को हुए मुठभेड़ की घटना को लेकर छोटेबेठिया थाना मे नक्सलियों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया। जिसमें नक्सलियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, हथियार लूटने के लिए हमला करना, आर्म्स एक्ट आदि का अपराध दर्ज किया गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 8 लाख की एक महिला नक्सली को मार गिराया था। जिसका शव कांकेर मरच्यूरी में रखा गया है और उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

आपरेशन को लीड कर रहे पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट ने शिकायत दर्ज करते बताया कि सूचना मिली थी कि छोटेबेठिया थानांतर्गत आमाटोला एवं उसके आसपास क्षेत्रों में डीव्हीसी चंदन कतलाम, परतापुर एलओएस कमाण्डर रूपी व अन्य 8 से 10 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिस पर 19 जून को टीम आपरेशन के लिए ग्राम कैरीपदर होते हुए ग्राम आमाटोला पहुची। 20 जून की सुबह आमाटोला जंगल पहाड़ी में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लुटने की नियत से स्वाचलित हथियारो से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। टीम ने भी मोर्चा लेकर जवाबी कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद नक्सली जंगल पहाड़ का सहारा लेते हुए एक दुसरे के नाम चंदन, रूपी, रामसाय, जुगनी, मंगलू, मीना, रम्मो, मंगेश, मनिषा, नरसिंग चिल्लाते हुए भागने लगे। पुलिस ने उक्त नक्सलियों के खिलाफ निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter