• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
इंडिगो एयरलाइंस पर ट्रेनी पायलट ने लगाए जातिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कंपनी ने बताया निराधार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जून 2025,  09:54 AM IST
  • 657
कैप्टन राहुल पाटिल समेत तीन वरिष्ठों पर जातिगत टिप्पणी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, नई दिल्ली
इंडिगो एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में आ गई है। कंपनी के एक ट्रेनी पायलट ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस में कैप्टन राहुल पाटिल, तपस डे और मनीष साहनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है

ट्रेनी पायलट का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान उसे बार-बार जातिगत टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। आरोपितों द्वारा कहा जाता था कि "तू विमान उड़ाने लायक नहीं है, घर जाकर जूते सिला कर" जैसे अपमानजनक और अपमानित करने वाले वाक्य कहे जाते थे। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई और उसने पुलिस की शरण ली।

इंडिगो एयरलाइंस ने किया आरोपों का खंडन

इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें कंपनी ने कहा है,
"इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इंडिगो किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या पक्षपात का समर्थन नहीं करती और इन निराधार दावों का कंपनी दृढ़ता से खंडन करती है।"

एयरलाइन ने आगे कहा कि वह आंतरिक जांच प्रक्रिया का पालन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामला गरमाता जा रहा है

यह मामला सोशल मीडिया और पायलट समुदाय में तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। कई दलित अधिकार संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण पर इंडिगो से पारदर्शिता की मांग की है। साथ ही, उड्डयन मंत्रालय से भी मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter