• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दिल्ली में माओवादी साजिश का भंडाफोड़
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जून 2025,  09:59 AM IST
  • 631
NIA की बड़ी कार्रवाई: मथुरा निवासी विशाल सिंह गिरफ्तार, माओवादी संगठन को फिर से सक्रिय करने की साजिश का पर्दाफाश दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, डिजिटल उपकरणों से संगठन से गहरे जुड़ाव के सबूत बरामद

नई दिल्ली। रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, नई दिल्ली
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक अहम कार्रवाई करते हुए सीपीआई (माओवादी) की उत्तर क्षेत्रीय इकाई को दोबारा सक्रिय करने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी विशाल सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए ने आरोपी के पश्चिमी दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की, जहां से हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी सबूत माओवादी संगठन से विशाल सिंह के गहरे जुड़ाव की पुष्टि करते हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी सीपीआई (माओवादी) की उत्तर इकाई को पुनः सक्रिय करने की योजना का हिस्सा था और उसका नेटवर्क उत्तर भारत के कई राज्यों तक फैला हो सकता है। एनआईए अब डिजिटल डाटा की फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ अन्य संदिग्ध संपर्कों की पहचान में जुट गई है।

एजेंसी इस गिरफ्तारी को माओवादी नेटवर्क के पुनर्गठन की एक बड़ी साजिश को विफल करने के रूप में देख रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter