• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
श्री सत्य साई रथयात्रा के स्वागत में उमड़े श्रद्धालू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जून 2025,  09:39 PM IST
  • 685
श्री सत्य साई रथयात्रा के स्वागत में उमड़े श्रद्धालू

दुर्ग। श्री सत्य साई बाबा के 100 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई प्रेम वाहिनी श्री सत्य साई रथ संपूर्ण भारत में दिव्य यात्रा पर निकली है। यात्रा की शुरआत प्रशांति निलियम आंध्र प्रदेश से हुई, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। यह साई रथयात्रा दुर्ग के पटेल चौक पहुंची। जहां सत्य साई सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात साई रथ सिविल लाइन गोंडवाना भवन से होते हुए कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर पहुंची। साईं रथ यात्रा में समिति द्वारा संचालित बाल विकास के बच्चियों द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर छग राज्य साईं रथ प्रभारी एवं दुर्ग जिला संयोजक संदीप नायडू, टी अंजना राव, राज्य आध्यात्मिक इंचार्ज अंजली पिल्लै, राज्य महिला इंचार्ज शालिनी महेश, महिला यूथ प्रभारी, श्रीकांत नायडू, अभिलाष, मीना पांडे, दुर्गेश नंदिनी, मंजू तिवारी, गायत्री ठाकुर, इंद्राणी अग्रवाल, आई एल साहू, आरके तिवारी, हरिश्चन्द्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, सीताराम ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, श्रीनिवास राव, केआर मुदलियार, गौरव सिंह, सौरभ पांडे के अलावा अन्य श्रद्धालू मौजूद रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter