• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
 30 लाख के लिए की गई क्लाइंट की हत्या: वकील दंपत्ति सहित 4 गिरफ्तार, शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 जून 2025,  09:16 PM IST
  • 1823
 30 लाख के लिए की गई क्लाइंट की हत्या: वकील दंपत्ति सहित 4 गिरफ्तार, शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंका

 रायपुर | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ (रायपुर ब्यूरो)

डी.डी. नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें पेशे से वकील आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने 30 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में अपने ही क्लाइंट किशोर पैकरा की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही दबोच लिया गया।

हत्या की पूरी साजिश वकील दंपत्ति ने रची थी

अंकित उपाध्याय ने खुद को वकील बताया और मृतक किशोर पैकरा से कानूनी सहायता के नाम पर 30 लाख रुपये वसूले।

पैसा हड़पने के बाद मृतक बार-बार पैसे की मांग कर रहा था जिससे आरोपी तनाव में थे।

इसी दबाव से बचने के लिए अंकित और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया।

ऐसे दी गई वारदात को अंजाम

किराये पर लिया गया मकान (इंद्रप्रस्थ कॉलोनी) बना अपराध का अड्डा।

आरोपी अंकित ने किशोर पैकरा को "घर की सफाई के दौरान अस्थायी रूप से रहने" का झांसा देकर बुलाया।

21 जून की सुबह, आरोपी दंपत्ति ने मिलकर गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या की।

शव को पहले ट्रॉली बैग में बंद किया गया, फिर सीमेंट डालकर एक लोहे की पेटी में रखा गया।

शव को ठिकाने लगाने में मददगार बने दो और आरोपी

विनय यदु और सूर्यकांत यदु ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।

चारों ने स्कार्फ से चेहरा ढंककर शव को अल्टो कार में लोड कर सुनसान नाले के पास फेंका।

घटना के बाद आरोपी दिल्ली फरार हो गए।

दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम को मिली सूचना पर आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने दिल्ली टीम भेजी गई।

फ्लाइट के रनवे पर उतरते ही दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की तफ्तीश में बड़ा खुलासा

आरोपी वकील ने मृतक के घर और जमीन की बिक्री कर पैसे अपने निजी हित में खर्च कर दिए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर पूरी साजिश का खुलासा किया।

आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार, दो दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

थाना डी.डी. नगर एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अंधे कत्ल का पर्दाफाश।

फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

सीसीटीवी फुटेज, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और आरोपी के बनाए फर्जी आधार कार्ड से साजिश की कड़ियाँ जुड़ीं।

गिरफ्तार आरोपी:

अंकित उपाध्याय, 31 वर्ष – पेशे से वकील

शिवानी शर्मा, 24 वर्ष – आरोपी की पत्नी

विनय यदु, 23 वर्ष

सूर्यकांत यदु, 21 वर्ष

पुलिस टीम को मिला नगद इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस केस को सुलझाने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई में थानाप्रभारी, साइबर यूनिट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की भूमिका सराहनीय रही।

यह वारदात कानून और विश्वास दोनों को शर्मसार करने वाली है, जिसमें एक वकील ने अपने ही क्लाइंट की न केवल हत्या की बल्कि उसे छुपाने के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली योजना भी रची।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter