• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18 वां किस्त की राशि हस्तांतरण का सजीव प्रसारण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अक्टूबर 2024,  09:18 PM IST
  • 155
कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया
दुर्ग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18वां किस्त की राशि 05 अक्टूबर को देश के समस्त कृषकों के खातें में स्थानांतरित किया गया। उक्त राशि का स्थानांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वाशिंन महराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पीएम वेबकॉस्ट का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री घनश्याम कौशिक, उप संचालक कृषि, दुर्ग श्री संदीप भोई, ग्राम पाहंदा के प्रगतिशील कृषक श्री राजेन्द्र साहू, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री ईश्वरी कुमार, कृषि विभाग के अधिकारी तथा जिले के 100 कृषक बंधु व महिला उपस्थित थे। कृषकों को सशक्त बनाने की कड़ी में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यांे की जानकारी केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री द्वारा विस्तार रूप से जानकारी दी गई। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि हेतु क्रियान्वित योजनाओं की रूपरेखा बताई गई। प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में देश के कृषकों को पशुधन विकास हेतु कहा गया। श्री घनश्याम कौशिक द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्री राजेन्द्र साहू द्वारा गौ-आधारित खेती पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया। उप संचालक कृषि दुर्ग श्री संदीप भोई द्वारा जिला दुर्ग में किसान सम्मान निधि के लाभान्वित कृषकों का विस्तृत व्यौरा प्रस्तुत किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री ईश्वरी कुमार द्वारा किसानों को मृदा सुधार हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार नायक, उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. कमल नारायण, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमती सृष्टि तिवारी उपस्थित थे।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter