• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बीजापुर और भी
बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता: 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख के ईनामी समेत कई बड़े कैडर शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  10:54 PM IST
  • 791
बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता: 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 23 लाख के ईनामी समेत कई बड़े कैडर शामिल धमतरी-गरियाबंद, नुआपाड़ा और एओबी डिवीजन से जुड़े सक्रिय सदस्य पुलिस के समक्ष हथियार डाले

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, बीजापुर
छत्तीसगढ़ पुलिस को एंटी नक्सल ऑपरेशन में शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय कई नक्सली संगठनों से जुड़े कुल 13 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें पश्चिम बस्तर डिवीजन की कंपनी नंबर-2 की पार्टी सदस्य, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के एसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, एलओएस सदस्य, एओबी डिवीजन के पीएलजीए और मिलिशिया प्लाटून सदस्य भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक 23 लाख रुपये का ईनामी नक्सली भी शामिल है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार दबाव में चलाए जा रहे ऑपरेशन का परिणाम है। समर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता दी जाएगी और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter